Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएक किलो चरस के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

एक किलो चरस के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। सहसपुर पुलिस ने एक मादक तस्कर को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तस्करी से कमाये हुए करीब 25 हजार रूपयें भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उस पर मादक तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मिलन तिराहा सेलाकुई थाना सहसपुर के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया वह सहारनपुर के मिर्जापुर से चरस लाकर दून में अच्छी कीमत पर उसे बेचा करता था। उसका टारगेट चरस के आदि कालेज स्टूडेंट होते हैं। बरामद चरस की कीमत एक लाख रूपयें से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments