Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री की योग्यता...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री की योग्यता पर खड़े किये सवाल; कहा-सिफारिश से मेजर जनरल बने खंडूड़ी

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंड़ूड़ी की योग्यता- क्षमता पर ही प्रश्न खड़े कर दिए हैं। कहा, खंडूड़ी सेना में मेजर जनरल कभी नहीं बन पाते अगर एचएन बहुगुणा उनकी सिफारिश न करतेखंडूड़ी उन खुशकिस्मत लोगों में जो बिना राजनीतिक योगदान के पहले सांसद, मंत्री व मुख्यमंत्री बने।

देहरादून (संवाददाता) :  पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री, गढ़वाल सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंड़ूड़ी की योग्यता- क्षमता पर ही प्रश्न खड़े कर दिए हैं। किशोर उपाध्याय ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी सिफारिश से फौज में मेजर जनरल बने थे। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी उन खुशकिस्मत लोगों में हैं जो बिना राजनीतिक योगदान के पहले सांसद बन गए और फिर केंद्र में मंत्री और फिर दो- दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री।

उन्होंने यह तक कह दिया कि खंडूड़ी सेना में मेजर जनरल कभी नहीं बन पाते अगर हेमवती नंदन बहुगुणा उनकी सिफारिश नहीं करते। यह बात खंडूड़ी से भी पूछी जा सकती है। किशोर उपाध्याय यही नहीं रुके। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर सैन्य पदों के राजनीतिकरण का आरोप भी लगाया। कहा कि जिस तरह से चुनावों से ऐन पहले बिपिन रावत को जनरल बनाया गया और फिर चीफ व डीजीएमओ पद पर नियुक्तियां की गई, उससे भाजपा ने इन सबका राजनीतिकरण किया है।

किशोर उपाध्याय के अनुसार थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी योग्य नहीं हैं। तथा जितने भी उत्तराखंड के अफसर बड़े पदों पर नियुक्त किये गए हैं सब बिना योग्यता के राजनीति के लिए किये हैं। किशोर उपाध्याय के इन अजीबोगरीब बयानों से लोग हैरत में हैं।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments