Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदून की चार चोरियों का खुलासा, चोर हुए गिरफ्तार

दून की चार चोरियों का खुलासा, चोर हुए गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जें से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पिछले दिनों टर्नर रोड, एमडीडीए कालोनी, पटेलनगर व सेवलां कला के बंद मकानों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे भारी मात्रा में चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है।

जिसमें लक्ष्मी और गणेश की चांदी की मूतियों सहित दो दर्जन से ज्यादा चांदी के बिछुए, दो दर्जन चांदी के सिक्के, करीब आठ जोड़ी पायल सहित 12 हजार नकद रकम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान इस्तगार उम्र-21 पुत्र मासूम निवासी टर्नर रोड जो कि राजमिस्त्री का काम करता है।

अनीस पुत्र अनवर उम्र-22 निवासी आजाद नगर कालोनी व्यवसाय के तौर पर वैलडिंग का काम करता है। पुलिस ने आरोपियों पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments