Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 05 दिसम्बर को हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत...

उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 05 दिसम्बर को हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि; राजभवन भी आयेंगे उप राष्ट्रपति।

देहरादून (संवाददाता) : उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 05 दिसम्बर को हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उप राष्ट्रपति राजभवन, देहरादून आयेंगे। राजभवन में लंच के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जायेंगे। उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को फूलप्रूफ व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बता दें कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी करेंगे। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बैठक में कारकेड प्लान, चिकित्सा, लाइन अप, सेफ हाउस सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद बर्धन, सचिव प्रोटोकाल श्री हरबंश सिंह चुघ, एडीजी श्री अशोक कुमार, डीआईजी श्री पुष्पक ज्योति, डीएम, एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments