Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअजबपुर में शराब दुकान खुलने का विरोध, धरने पर बैठे लोग

अजबपुर में शराब दुकान खुलने का विरोध, धरने पर बैठे लोग

देहरादून। रिस्पना पुल के करीब सारथी बिहार सुदामा हार्डवेयर के पास अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए ठिकाना खोलने की मांग। इसके बाद लोग वहीं धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेका खुलने से आसपास का माहौल खराब होने की आशंका है। पहले भी यहां ठेका खोले जाने का भारी विरोध हुआ था। जिसके बाद आबकारी विभाग ने ठेका दूसरी जगह शिफ्ट किया था। लेकिन इस बार फिर वहां ठेका खोला जा रहा है। विरोध के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ वहा पहुंचे क्योंकि यह इलाका उनके घर के बेहद नजदीक है। इस दौरान शादी बिहार जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एसपी थपलियाल और सचिव डाॅ अतुल जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments