देहरादून। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के फैसलों के विरोध में ऑटो विक्रम यूनियनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूनियनों की ओर से सोमवार को अंबेडकर मैदान डीएल रोड और आईएसबीटी पर बैठकें की गई। जिसमें ऑटो विक्रम चालकों ने नारेबाजी करते हुए डीजल पेटोल वाले ऑटो विक्रम मार्च 2023 तक हटाने का विरोध किया। दून ऑटो रिक्शा यूनियन देहरादून के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, महामंत्री शेखर कपिल ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत अन्य क्षेत्रों से आए ऑटो विक्रम संचालकों से एकजुट होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि शासन ने जल्द उचित निर्णय नहीं लिया तो यूनियन आंदोलन तेज करेगी।
आरटीए के फैसलों के विरोध में उतरे ऑटो विक्रम संचालक, दून में जुटे कई जिलों के पदाधिकारी
RELATED ARTICLES

