Saturday, September 5, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट;...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; हरिद्वार में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हरिद्वार में शनिवार को स्कूल बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार जिले में शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments