Saturday, September 5, 2026
Homeदेहरादूनशुद्धीकरण विवाद को लेकर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, तैयारियों को दिया...

शुद्धीकरण विवाद को लेकर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

देहरादून। उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कूच को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है।

प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संविधान का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कूच में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। बैठक में पार्षदों के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments