Friday, October 16, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और बिजली चमकने...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और बिजली चमकने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत कुछ मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को गढ़वाल मंडल और शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

देहरादून

31.6°C

17.7°C

पंतनगर

33.0°C

18.0°C

मुक्तेश्वर

19.6°C

12.2°C

नई टिहरी

23.6°C

9.6°C

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments