काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग मंगलवार, 13 अक्टूबर से काशीपुर में शुरू होगा। बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में आयोजित यह वर्ग 13 और 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने बताया कि पहले दिन दोपहर 2:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दो दिवसीय वर्ग के दौरान प्रदेश विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों की भूमिका से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, आयोजन के विस्तृत एजेंडे की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

.jpeg)
.jpeg)

