Saturday, September 12, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, पांच जिलों में भारी बारिश का...

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ उमस और गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

हालांकि, देर शाम दून में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी दिन में गर्मी और शाम के समय बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments