देहरादून: सशक्त भू-कानून व मूल निवास लागू किए जाने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी आज रेसकोर्स स्थित विधायक हास्टल के बाहर प्रदर्शन कर धरना देंगे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले यह कार्यक्रम होगा। मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा अभी तक वर्ष 2018 का भू कानून बदलाव का आदेश निरस्त नहीं किया गया। राज्य आंदोलनकारियों में रोष है। दोपहर 12:15 बजे विधानसभा में मांगों को लेकर आवाज उठाने को विधायक हास्टल के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले आज विधायक हास्टल के बाहर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

