Thursday, September 17, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22...

उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर से प्रस्तावित है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट <Link url=”https://sssc.uk.gov.in” title=”sssc.uk.gov.in”/> पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

200 पदों पर श्रेणीवार आरक्षण

कुल 200 पदों में से 105 पद सामान्य वर्ग, 39 अनुसूचित जाति, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और आठ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा नियमानुसार महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनाथ, उत्कृष्ट खिलाड़ी और आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

विज्ञान या गणित विषय से 12वीं पास होना जरूरी

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। एक जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

स्केलर भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा होगी, जो अर्हकारी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लेना होगा।

दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और उत्तराखंड के ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्तूबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन: 26 से 27 अक्तूबर 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments