Thursday, September 17, 2026
Homeरुद्रप्रयागहेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखने और जोखिम वाले क्षेत्रों में संभलकर आवाजाही करने की सलाह दी है।

लगातार बारिश और कम दृश्यता के चलते पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments