Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे ऋषिकेश, कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स दौरा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे ऋषिकेश, कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स दौरा

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) सहित कई मंत्रियों और अधिकारियों ने किया।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है। पहला जोन एयरपोर्ट क्षेत्र, दूसरा एम्स हेलीपैड और तीसरा मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोन की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीरज सेमवाल के अनुसार, दौरे के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी के साथ चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो सके।

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments