उत्तराखंड के श्रीनगर में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक कुमार ने मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सौरभ समदर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपक कुमार मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

