Friday, July 10, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे,...

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति तय करेंगे।

पहली बार उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव के दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

नौ और दस जुलाई तक वेणुगोपाल प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करेंगे। इसके अलावा वह जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है।

बैठकों के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पेपर लीक प्रकरण से जुड़े राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” समेत संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के इस दौरे से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments