Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकार में लिफ्ट देकर बैग से निकाले 40 हजार रूपये

कार में लिफ्ट देकर बैग से निकाले 40 हजार रूपये

देहरादून। ऋषिकेश रोड पर कार में लिफ्ट देकर कुछ लोगों ने बैग में रखे एक व्यक्ति के 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ निवासी प्रहलाद सिंह परिवार के साथ कुड़कावाला में अपने मित्र नरेंद्र कुमार के यहां आए हुए थे। वह हरिद्वार जाने के लिए डोईवाला चैक पर खड़े इन लोगों के समीप एक हरे रंग की बोलेरो रुकी। चालक ने उनको हरिद्वार छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा दिया।

तभी उसमें बैठे कुछ लोगों ने अगली सीट से उठकर पीछे जाकर बैठने के साथ प्रह्लाद सिंह परिवार सहित आगे बिठाकर उसका समान भी पीछे रख दिया। आगे चलकर कार में बैठे लोगों ने बहानेबाजी कर भानियावाला तिराहे पर प्रह्लाद सिंह को परिवार सहित उतरा दिया। उसके बाद जब प्रह्लाद सिंह को शक हुआ और उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments