Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू

केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू

देहरादून। चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज बुधवार से शुरू हो रही है। भारतीय रेलवे की सहयोगी संस्था आईआरसीटीसी शाम 6 बजे अपना बुकिंग पोर्टल खोल देगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

हेली शटल सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी ने बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्राधिकरण ने यात्रियों से अपील की है कि हेली टिकट की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करें। सोशल मीडिया या अन्य किसी अनधिकृत वेबसाइट/लिंक पर टिकट बुकिंग के नाम पर दिए जा रहे प्रलोभनों से सावधान रहें, ताकि किसी प्रकार की ठगी से बचा जा सके। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र इस बार हेली सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments