Tuesday, June 2, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा स्लॉट जल्द खुलेगा,...

केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा स्लॉट जल्द खुलेगा, 15 जून के बाद की यात्रा के लिए होंगे टिकट जारी

देहरादून। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा स्लॉट जून के पहले सप्ताह में खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इस चरण में 15 जून के बाद की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहला बुकिंग स्लॉट 15 अप्रैल को खोला था। इसके तहत 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराए गए थे। श्रद्धालुओं में हेली सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था और बुकिंग शुरू होने के मात्र एक घंटे के भीतर 33 हजार से अधिक टिकट बुक हो गए थे।

अब यूकाडा दूसरे चरण की बुकिंग शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इस चरण में 15 जून के बाद के यात्रा कार्यक्रम के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट आरक्षित कर सकेंगे।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि दूसरे स्लॉट की बुकिंग तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जा रही हैं और निर्धारित तिथि की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दूसरे स्लॉट के खुलने का इंतजार कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को जल्द ही टिकट बुकिंग का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments