देहरादून। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस्तीफा मिलने से इनकार किया है।
विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के बाद विधायक के इस्तीफे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि उमेश कुमार की ओर से इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई है या नहीं।

.jpeg)
.jpeg)

