Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचयनित प्रवक्ताओं ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

चयनित प्रवक्ताओं ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

चयनित प्रवक्ताओं ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

देहरादून। नव चयनित प्रवक्ताओ ने सोमवार सुबह शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर तत्काल नियुक्ति की मांग की। बताया कि उनके चयन की प्रक्रिया अक्टूबर 2020 से चल रही है, जिसका परिणाम हाल ही में 31 मई को जारी हुआ। परिणाम आने के लगभग 2 माह से ज्यादा होने के पश्चात भी अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। इसको गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को 14 अगस्त से पहले नव चयनित प्रवक्ताओं के नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मिलने वालों में मीता पैन्यूली, पोतीराम रावत, बबिता चौहान, प्रियंका, राजकुमार, धर्म सिंह रमोला, विनय दीप पैन्यूली, कुलदीप खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments