उत्तराखंड मित्र पुलिस के कई उम्दा कार्यों की लोग तारीफ करते रहें है ख़ास तौर पर कोविड काल में कई महत्वपूर्ण और जन सेवा कार्यों की काफी सराहना हुयी पर कई बार मित्र पुलिस के कुछ ऐसे वाकये सामने आते है जिससे उनकी छवि को काफी नुक्सान होता है ऐसे ही हाल में दो घटनाओं ने मित्र पुलिस की साख पर बट्टा लगाने का काम किया हाल ही में नेहरू कलोनी और ऋषिकेश में मित्र पुलिस के अभद्र व्यवहार का विडियो काफी वायरल हुवा और पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई अब डीआईजी ने इस तरह की किसी भी घटना पर संबंधित चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही की बात कही है।
ऋषीकेश और देहरादून से पुलिस द्धारा आम जनता के साथ अभद्रता करने की वीडियो वायरल होने के बाद भले ही तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया हो लेकिन आगे से ऐसे मामलों की पुनरावृति ना हो इसके लिए डीआईजी ने देहरादून ज़िले के सभी थाना इंचार्ज के साथ बैठक कर, सभी को ये हिदायत दी गई है की जिस भी थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी द्धारा जनता के साथ अभद्रता की गई तो इसका ख़ामियाज़ा थाना इंचार्ज को भुगतना पड़ेगा, डीआईजी अरूण मोहन जोशी का कहना है की थाना इंचार्ज पर ऐसे मामले में आवश्यकता पड़ने पर मुक़दमा भी किया जा सकता है। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी कहा गया है की कोई ऐसा पुलिसकर्मी है जिसका व्यवहार लोगों के साथ ठीक नहीं है उसकी जानकारी वो दे सकते हैं, ऐसे पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में अटैच कर अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती थाने चौकियों में की जायेगी।
जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर थाना इंचार्जों पर होगी कार्रवाई
RELATED ARTICLES

