Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, लाठियों और पत्थर से...

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, लाठियों और पत्थर से किया वार, महिलाओं ने भी खूब चलाए डंडे

डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला की एक बस्‍ती में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान खूब लाठी, चाकू, पत्थर चले। इस मारपीट में महिलाओं ने भी खूब डंडे चलाए।

मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल
जानकारी के मुताबिक केशवपुरी बस्ती में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान खुलेआम लाठी-डंडे, चाकू-पत्थर का जमकर इस्‍तेमान हुआ। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं।

पूर्ण रूप से अवैध है यह बस्ती
केशवपुरी नगरपालिका डोईवाला के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र पर बसी बस्ती पूर्ण रूप से अवैध है और यहां सारी जमीन नदी श्रेणी की है। उसके बावजूद भी यहां पर सरकार की ओर से किसी प्रकार की भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक न लगाने के चलते जमकर कब्जे हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments