Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजवानों के बीच थिरके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गाया बेड़ू पाको बारमासा...

जवानों के बीच थिरके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गाया बेड़ू पाको बारमासा गीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित 127 इंफेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी कैंपस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ थिरके, साथ ही उन्होंने उनके साथ बेड़ू पाको बारमासा गीत भी गाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले. कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments