मसूरी। मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट को एक कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मसूरी के हाथीपांव क्षेत्र में दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को भाजपा नेता गणेश जोशी और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के समर्थक हाथीपांव में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, बिल्लू थाली और अनुज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
जॉर्ज एवरेस्ट को कंपनी को लीज पर दिए जाने का मुद्दा अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव का कारण बनता जा रहा है।

.jpeg)
.jpeg)

