Wednesday, November 4, 2026
Homeहरिद्वारअर्धकुंभ से पहले बदलेगी हरिद्वार के अंडरपास और फ्लाईओवर की सूरत, 3.77...

अर्धकुंभ से पहले बदलेगी हरिद्वार के अंडरपास और फ्लाईओवर की सूरत, 3.77 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को सुंदर और आकर्षक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) शहर के विभिन्न अंडरपास और फ्लाईओवर का सुंदरीकरण कराने जा रहा है। इस पूरी योजना पर करीब 3.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

खास बात यह है कि सुंदरीकरण का काम केवल रंगाई-पुताई और लाइटिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक तकनीक और आकर्षक कलात्मक डिजाइनों के जरिए इन स्थानों को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए सीएनसी तकनीक से डिजाइन तैयार किए जाएंगे। साथ ही सजावटी पैनल लगाए जाएंगे और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।

योजना के तहत अंडरपास और फ्लाईओवर के आसपास हरियाली विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे इन स्थानों की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

प्राधिकरण ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 60 दिन की समयसीमा निर्धारित की है। अर्धकुंभ के दौरान हरिद्वार में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इस योजना के पूरा होने से शहर के प्रमुख मार्गों की तस्वीर बदलेगी और श्रद्धालुओं को भी स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक वातावरण मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments