Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनजौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए 26 अप्रैल से हेली सेवा शुरू होने...

जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए 26 अप्रैल से हेली सेवा शुरू होने की संभावना, किराया 1.35 लाख रुपये

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के लिए आगामी 26 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की संभावना है।

रुद्राक्ष एविएशन द्वारा संचालित यह सेवा एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर से संचालित की जाएगी। कंपनी पिछले तीन वर्षों से लगातार इस मार्ग पर उड़ानें भर रही है और इस वर्ष भी यात्रा को सुगम बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हेली सेवा 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक संचालित की जाएगी। बरसात के बाद सितंबर माह में इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। हेलीकॉप्टर सुबह साढ़े छह बजे जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा और मौसम अनुकूल रहने पर एक दिन में दो बार उड़ान संभव होगी। खास बात यह है कि श्रद्धालु एक ही दिन में दोनों धामों के दर्शन कर सकेंगे।

यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, सेवा शुरू होने से पहले कंपनी सभी आवश्यक मंजूरियों और औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है।

किराया बढ़ा:
इस बार दो धामों की हेली यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया लगभग 1.35 लाख रुपये तय किया गया है, जबकि रात्रि विश्राम के साथ यह करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह किराया क्रमशः 1.21 लाख और 1.41 लाख रुपये था।

गौरतलब है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments