Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनटिहरी झील में 8 से 12 अप्रैल तक होगा ऑल इंडिया पुलिस...

टिहरी झील में 8 से 12 अप्रैल तक होगा ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर, 500 खिलाड़ी लेंगे भाग

देहरादून/टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी झील स्थित वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूएसएआई), कोटी में 8 से 12 अप्रैल तक 25वां ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को सौंपी गई है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आईजी मनु महाराज ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार उत्तराखंड में हो रही है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने जानकारी दी कि आयोजन ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में होगा, जिसमें देशभर की 19 टीमों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन टीमों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयां शामिल होंगी। कुल मिलाकर 1000 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रहेगी।

52 स्पर्धाओं में होगा मुकाबला
प्रतियोगिता में कुल 52 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कैनोइंग और कयाकिंग की 18-18 तथा रोइंग की 16 प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कैनोइंग और कयाकिंग में 200, 500 और 1000 मीटर की दौड़ें होंगी, जबकि रोइंग में 500 और 2000 मीटर की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। सभी मुकाबले पुरुष और महिला वर्ग में होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा
6 अप्रैल से टीमों का आगमन शुरू हो चुका है। 7 अप्रैल को उद्घाटन समारोह की रिहर्सल होगी, जबकि 8 अप्रैल को भव्य उद्घाटन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।

9 अप्रैल को पदक वितरण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल होंगे, जबकि 12 अप्रैल को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आईजी मनु महाराज ने कहा कि टिहरी झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर इस आयोजन से उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा, आवास, भोजन और परिवहन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments