देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचकर दिवंगत के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भी इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

.jpeg)
.jpeg)

