Wednesday, August 12, 2026
Homeदेहरादूनदिल्ली होटल अग्निकांड प्रकरण: शेफ केशव नेगी ने सीएम धामी से की...

दिल्ली होटल अग्निकांड प्रकरण: शेफ केशव नेगी ने सीएम धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। केशव नेगी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर सहयोग और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारियों को समन्वय के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने और यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी केशव नेगी से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। उस दौरान भी उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments