Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदुकान पर पड़ा मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

दुकान पर पड़ा मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान गंगाराम (45) मूल निवासी बदायूं के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह उसकी दुकान में शव पड़ा मिला।


मृतक के सिर में पीछे की तरफ चोट के निशान हैं। गंगाराम का परिवार नदी ने रेत बजरी छानने का काम करता है। वह खुद सड़क किनारे एक झुग्गी नुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगता था। रात में वहीं सो जाता था।


शुक्रवार रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। सिर में पीछे चोट के निशान थे।


एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments