Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं खुल पाया ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग, लोगों को करना होगा अभी और इंतजार

नहीं खुल पाया ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग, लोगों को करना होगा अभी और इंतजार

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भूस्खलन से हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार से ही बंद है। भूस्खलन के चलते अटाली गंगा के समीप बंद हुआ ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। इस मार्ग के ट्रैफिक को फिलहाल डाइवर्ट करके बहनों को उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

सोमवार सायं ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर आगे अटाली गंगा के समीप भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस रूट पर श्रीनगर की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को वाया खाड़ी गज होते हुए देवप्रयाग तथा चंबा टिहरी- गाडोलिया होते हुए श्रीनगर के लिए डायवर्ट किया। इसी तरह श्रीनगर से आने वाले वाहनों को भी इन रूट पर डायवर्ट किया गया है।

रात से ही जारी है मलबा हटाने का काम
भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हुए मार्ग को खोलने का कार्य लगातार जारी है। पूरी रात भी यहां जेसीबी वह पोकलैंड मशीनों से मार्ग को खोलने की कोशिश की गई। मंगलवार की सुबह मार्ग खोलने के कार्य को युद्ध स्तर पर फिर से शुरू किया गया। मगर फिलहाल अभी मार्ग के दुरुस्त होने के कोई आसार नहीं है।

अभी लग सकते हैं 5 से 6 घंटे
पुलिस के मुताबिक अभी मार्ग को खुलने में 5 से 6 घंटे लग सकते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि अटाली गंगा के समीप मार्ग का बड़ा हिस्सा बोल्डर से दब गया है, जिसे हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस रूट के ट्रैफिक को अन्य वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments