देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज Jaspal Rana के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निशानेबाजी के क्षेत्र में जसपाल राणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके योगदान से देश में निशानेबाजी खेल को नई पहचान मिली।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड और पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

