Friday, June 12, 2026
Homeदेहरादूनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचीं, राजधानी में हाई अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचीं, राजधानी में हाई अलर्ट

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गईं। वह शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

दून पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सघन जांच कर रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के साथ सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसके अलावा शहर के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉजों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और जारी यातायात निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments