Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपरिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा,...

परिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

Rishikesh News Boy who came from Indore with his family drowned in Ganga

ऋषिकेश में गंगा में पर्यटकों के डूबने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी इंदौर से परिवार के साथ घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक परिवार ऋषिकेश आया था। शुक्रवार को युवक गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर थाना मुनिकीरेती(टिहरी गढ़वाल) के सच्चाधाम घाट के पास गया था।

इस दौरान गंगा में नहाने के दौरान वह डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments