Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिर विवादों में आए विधायक चैंपियन

फिर विवादों में आए विधायक चैंपियन

अपनी आदत से मजबूर विवादों के कारण आए दिन सुर्खियों में छाए रहने वाले हरिद्वार में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है शोशल मीडिया पर चैम्पियन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें कुंवर प्रणब सिंह का मुनीम यानी संजय अग्रवाल और उसका बड़ा भाई किसी अज्ञात स्थान पर बैठे है और दोनो भाई रो रहे है चैंपियन की दंबगई की कहानी सुना रहे है।

कैसे चैंपियन ने पूरे परिवार को अपना कस्बा रातो रात छोड़ने को मजबूर कर दिया अग्रवाल समाज से ताल्लुक रखने वाले संजय अग्रवाल जो कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेहद ही वफादार पुराने मुनीम हुआ करते थे इस वीडियो में चैंपियन की दबंगई से डर कर धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहे है।

उधर इस मामले को लेकर विधायक चैम्पियन से फोन से सम्पर्क किया गया तो उनका कहना है कि सजंय अग्रवाल द्वारा उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई है अब वह बे मतलब का ड्रामा रच रहा है उन्होंने कहा कि वे परिवार सहित नैनीताल क्षेत्र में आये हुए है एक दो दिन में क्षेत्र में लौटेंगें !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments