Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी में माल रोड पर होटल का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिरा

मसूरी में माल रोड पर होटल का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिरा


मसूरी। मसूरी माल रोड पर चिक चॉकलेट के पास रीगल होटल का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे होटल के सामने स्थित रॉक वुड होटल को नुकसान पहुंचा है। वहीं किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग पूर्व से ही क्षतिग्रस्त थी और होटल मालिक द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई थी। वहीं मरम्मत के लिए भी अनुमति मांगी गई थी।

लेकिन समय से अनुमति नहीं मिलने के कारण बिल्डिंग का एक भाग शुक्रवार की देर रात भर-भराकर गिर गया। अगर ऐसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मसूरी कोतवाल विद्या भूषण सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व से ही बिल्डिंग की हालत काफी खराब थी और उसे लेकर होटल स्वामी से लगातार इस संबंध में बताया जा रहा था।


लेकिन होटल स्वामी द्वारा भी बिल्डिंग की मरम्मत करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments