Saturday, July 4, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा...

मुख्यमंत्री धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को बनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पद सेवा का माध्यम होता है और सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि बीते साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे बिना किसी दबाव के संविधान और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments