Saturday, July 4, 2026
HomeUncategorizedकांवड़ मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के आयोजन के लिए 18 करोड़ 53 लाख रुपये की मांग की गई है, जबकि कुल प्रस्तावित बजट 21 करोड़ 38 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी और उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख पड़ाव स्थलों पर पेयजल, पार्किंग, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments