Wednesday, August 12, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना: युवाओं को मिलेगी घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना: युवाओं को मिलेगी घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द योजना का शुभारंभ करेंगे।

योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराना है। इसका लाभ प्रदेश के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मिलेगा।

यूपीएससी से बैंकिंग तक की तैयारी

योजना के तहत सिविल सर्विसेज (यूपीएससी और पीसीएस), रक्षा सेवाओं (सीडीएस), बैंकिंग, रेलवे और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कैट, मेट, गेट, नेट और एसएसआईआर नेट जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट बैठक में इस योजना पर विचार-विमर्श किया गया था। अब सरकार इसे जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में है।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत युवाओं को घर बैठे मुफ्त गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिल सकेगी। योजना का प्रमुख उद्देश्य उन विद्यार्थियों की मदद करना है, जो आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण महंगी निजी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते।

खासकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से उन्हें घर बैठे विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन मिल सकेंगे और सफलता के अवसर बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments