Tuesday, August 11, 2026
Homeखास खबरदेहरादून में जापान प्लेसमेंट हासिल करने वाली छात्रा दलजीत कौर सम्मानित

देहरादून में जापान प्लेसमेंट हासिल करने वाली छात्रा दलजीत कौर सम्मानित

देहरादून। टीआईटीपी/एसएसडब्ल्यू जापान प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत जापान में प्लेसमेंट के लिए चयनित प्रशिक्षु छात्रा दलजीत कौर को मंगलवार को मॉडर्न दून लाइब्रेरी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान दलजीत कौर अपने माता-पिता अजीत और शैलजीत के साथ मौजूद रहीं।

समारोह में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दलजीत कौर को उपलब्धि पर बधाई देते हुए युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर कौशल विकास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गुरसिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिंद्रा, महासचिव इंदरजीत सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जसबीर कौर सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की ओर से रीजनल हेड रमेश पेटवाल, होटल मैनेजमेंट प्रिंसिपल संजीव बिंजोला, ऑपरेशंस मैनेजर अविनाश, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गुंजन बोरा समेत जापान-जर्मनी ओवरसीज टीम के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर रमेश पेटवाल ने बताया कि लर्नेट स्किल्स लिमिटेड टीआईटीपी/एसएसडब्ल्यू कार्यक्रमों के तहत अधिकृत सेंडिंग ऑर्गनाइजेशन के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और जापान में रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसरों से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि केयरगिवर जॉब रोल में सफल प्लेसमेंट के बाद अब जापान में एग्रीकल्चर, फूड पैकेजिंग और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर में भी युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

देवेंद्र सिंह बिंद्रा ने दलजीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।

लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के अनुसार, संस्था अब तक देशभर के 200 से अधिक युवाओं को जापान में इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ चुकी है। इनमें उत्तराखंड के 50 युवा शामिल हैं। संस्था का कहना है कि कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट के जरिए युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार बाजार में करियर के नए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments