Saturday, July 25, 2026
Homeदेहरादूनयूटीयू पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

यूटीयू पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को विश्वविद्यालय के झाझरा परिसर के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती और शैक्षणिक परीक्षाओं के बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार केवल दावे करने तक सीमित है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रश्नपत्र लीक होना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया, जिससे कुछ समय के लिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments