Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्तदान को आगे आएं, मरीजों की जान बचाएं : सीएम

रक्तदान को आगे आएं, मरीजों की जान बचाएं : सीएम

देहरादून। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से पुलिस लाइन में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान कर गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान एवं उनके परिवार सदस्य रक्तदान को आ रहे हैं। 11 बजे तक 25 यूनिट रक्तदान हो चुका था। यह अभियान आगामी एक अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार, अपर परियोजना निदेशक डा. सरोज नैथानी, डा. विनीता शाह, डा. सुजाता, डा. सौरभ सहगल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments