देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत प्रख्यात निशानेबाज Jaspal Rana को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह मझौन ग्राम स्थित शूटिंग रेंज स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दिवंगत जसपाल राणा के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि विगत 12 जून को दिल्ली में जसपाल राणा का निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak भी पहुंचे। उन्होंने जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, नैनीताल सांसद अजय भट्ट सहित कई राज्य एवं केंद्रीय नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटरों एवं उनके शिष्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी ने जसपाल राणा के खेल जगत में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक महान निशानेबाज और प्रेरणास्रोत बताया।

.jpeg)
.jpeg)

