देहरादून: उत्तराखंड से रणजी मैच खिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने क्रिकेटर से आठ लाख रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धीरज कुमार निवासी राजपुरी उत्तम नगर नई दिल्ली ने बताया कि वह क्रिकेटर है और खेलने के लिये अलग-अलग राज्यों में जाता रहता है।
कब तक ऐसे खेलते रहोगे
इसी दौरान दिल्ली में उसकी जान-पहचान अभिषेक गंगवार से हुई, वह भी क्रिकेट खेलने आया हुआ था। इसके बाद दूसरी बार उसकी मुलाकात अभिषेक गंगवार से किरतपुर, बिजनौर के मैदान पर वर्ष 2021 में हुई, तब अभिषेक गंगवार ने उससे कहा कि तुम कब तक ऐसे खेलते रहोगे।
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में अच्छी पहचान का दिया झांसा
देहरादून आओ आठ लाख रुपये दो तो वह उत्तराखंड में रणजी टीम से खिलवाएगा। आरोपित ने कहा कि उसकी उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में अच्छी जान पहचान है। इस पर उसने आठ लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसने मैच नहीं खिलवाये और रुपये हड़प लिए।

.jpeg)
.jpeg)

