Saturday, August 8, 2026
Homeदेहरादूनराजस्व एवं कर निरीक्षक भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी, 18 अगस्त तक...

राजस्व एवं कर निरीक्षक भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी, 18 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग में राजस्व एवं कर निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आयोग ने पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नेटवर्क संबंधी दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले चार अगस्त निर्धारित थी। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में नेटवर्क प्रभावित होने से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आठ से 18 अगस्त तक आवेदन विंडो दोबारा खोल दी गई है। आवेदन में संशोधन का मौका 25 अगस्त से दिया जाएगा।

लोअर पीसीएस के 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा में सफल 328 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 27 जुलाई से शुरू किए थे। अब शेष 65 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।

आयोग ने सही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले तीन अभ्यर्थियों को अनर्ह घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों को 16 अगस्त तक प्रत्यावेदन देने का मौका दिया गया है। वहीं, पहले से अनर्ह घोषित 10 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय पर प्रत्यावेदन नहीं दिया, जिसके चलते उन्हें लोअर पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments