Saturday, May 2, 2026
Homeदेहरादूनराज्य में आज सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का मॉक टेस्ट, अलर्ट से न...

राज्य में आज सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का मॉक टेस्ट, अलर्ट से न घबराएं

देहरादून: राज्य में आज आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।

इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का आकलन करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समय पर और व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सकें।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएसडीएम और एनडीएमए के सहयोग से राज्य में पूर्व चेतावनी प्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में यह परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अलर्ट विभिन्न मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जिससे यह जांचा जा सके कि संदेशों का प्रसारण कितनी प्रभावशीलता से हो रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। इसके अलावा, अलग-अलग परिस्थितियों में संदेशों की सटीकता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments