Thursday, June 11, 2026
Homeदेहरादूनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में कई रूट डायवर्ट

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने विस्तृत यातायात प्लान जारी किया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानो, छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और आईटी पार्क होते हुए साईं मंदिर मार्ग से मसूरी भेजा जाएगा।

वहीं हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग से आइएसबीटी, शिमला बाइपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आइएसबीटी, शिमला बाइपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रासिंग और थानो रोड के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ने जिन स्थानों को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया है उनमें भोगपुर तिराहा, कारगी चौक, सहस्रधारा क्रासिंग, भानियावाला फ्लाईओवर, शिमला बाइपास चौक, साईं मंदिर राजपुर रोड, डोईवाला थाना क्षेत्र और दूधली रोड शामिल हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों, अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय चेकपोस्टों के साथ आंतरिक मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही है। वाहनों के दस्तावेज, यात्रियों की पहचान और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। देर रात घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और किरायेदारों का सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है।

दून पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments