Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनहरीश रावत की ‘फल पार्टी’ में सियासी संदेश, स्थानीय उत्पादों और नारी...

हरीश रावत की ‘फल पार्टी’ में सियासी संदेश, स्थानीय उत्पादों और नारी शक्ति कानून पर भी रखी राय

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अनोखी ‘फल पार्टी’ का आयोजन किया। इस दौरान खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज जैसे स्थानीय उत्पादों को प्रमुखता दी गई, लेकिन इस आयोजन के पीछे सियासी संदेश भी साफ नजर आया।

राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को महज एक साधारण पार्टी नहीं माना जा रहा है। हरीश रावत पहले भी ‘माल्टा पार्टी’ जैसे आयोजनों के जरिए सुर्खियों में रह चुके हैं और लगातार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं।

इस बार की ‘फल पार्टी’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संकेत दिया। साथ ही पार्टी के भीतर और बाहर, दोनों स्तरों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश भी दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कानून का समर्थन किया, लेकिन परिसीमन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में निर्णय लेने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments